शादियां, सर्दी और प्रदूषण...कोरोना से जंग में आ रहे आड़े, देखिए ये रिपोर्ट
एबीपी न्यूज़ | 29 Nov 2020 09:16 PM (IST)

एक तरफ़ देश को इंतज़ार है कोरोना के लिए वैक्सीन का और दूसरी तरफ़ सर्दी के इस मौसम में इस वायरस से लड़ाई में तीन नए दुश्मन खड़े हो गए हैं. एक तो तेज़ी से गिरता तापमान, दूसरा हवा को ज़हरीला बनाता प्रदूषण और तीसरा शादियों का सीज़न. देशभर में इस वक्त शादियों की भरमार है और ऐसे में सख्त नियम बनाए जाने के बावजूद ये आयोजन कोरोनाकाल में लोगों के लिए बड़ा ख़तरा साबित हो सकते हैं.