Weather Updates: दिल्ली में आज से बारिश से राहत के आसार, सर्द हवाओं से अभी राहत नहीं: IMD | ABP News
ABP News Bureau | 31 Jan 2023 07:43 AM (IST)

बारिश और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की वजह से दिल्ली का मौसम पल-पल बदल रहा है. एक तरफ तापमान में गिरावट आई है तो दूसरी तरफ दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मंगलवार तड़के कोहरे का अलर्ट (Delhi Airport Authority issued Fog Alert) जारी किया है. तापमान में गिरावट की वजह से दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) इलाके में ठिठुरन का भी लोगों को सामना करना पड़ रहा है. भारत मौसम विभाग (IMD) का पूर्वानुमान है कि 31 जनवरी को राजधानी दिल्ली (Delhi Weather Update) में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है.