किसान जहां विरोध प्रदर्शन करना चाहते हैं, उन्हें वहां जाने की इजाजत दी जाए- Raghav Chadha
एबीपी न्यूज़ | 28 Nov 2020 04:10 PM (IST)

कृषि बिल के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन पर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा कि हम पूरी तरह किसानों के साथ हैं. किसानों के लिए सब व्यवस्था की गई है. वे जहां प्रदर्शन करना चाहते हैं, उन्हें करने दिया जाए. हम खुद आंदोलन से निकली हुई पार्टी हैं, हम किसानों के साथ हैं.