Shaheen Bagh को Amit Shah का बुलावा?CAA के खिलाफ खत्म होगा सबसे बड़ा आंदोलन?
ABP News Bureau | 15 Feb 2020 06:55 PM (IST)

दिल्ली के शाहीन बाग से बड़ी खबर आ रही है. 63 दिन से शाहीन बाग की सडक बंद है लेकिन नागरिकता कानून के खिलाफ आंदोलन चालू है. 63 दिन बाद पहली बार सरकार और शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत शुरू हो सकती है. अब खबर ये है कि कल पैदल मार्च करते गृह मंत्रालय तक प्रदर्शनकारी जाएंगे. हालांकि पुलिस परमिशन नहीं ली गई है. लोगों का कहना है कि ये सरकार की ज़िम्मेदारी है जब उन्होंने बुलाया है तो वो सुरक्षा के इंतेज़ाम करें.