हैदराबाद में बेटी के साथ हैवानियत के बाद लोगों में गुस्सा, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
ABP News Bureau | 30 Nov 2019 06:43 PM (IST)

देश को बेटियों की चिंता है. दिल्ली के निर्भया कांड के बाद ये डर घर-घर में हैं लेकिन हालात नहीं बदल रहे हैं. हैदराबाद में एक बेटी वेटनरी डॉक्टर जीना चाहती थी लेकिन मार दी गई. दिल्ली में आज एक बेटी को कहना पड़ा कि वो अब डरना नहीं चाहती. अनु दुबे की कहानी सुबह से एबीपी न्यूज ने आपको दिखाई. अनु दुबे हैदराबाद की बेटी के साथ हुए गैंगरेप की भीषण हिंसा के खिलाफ दिल्ली में अकेले सत्याग्रह शुरू कर दिया.