Weather update: Delhi NCR में भारी बारिश, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी
ABP News Bureau | 03 Jan 2021 02:51 PM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में कल भी हल्की बारिश हुई थी जिसके बाद लोग भीषण ठंड से ठिठुर रहे थे और अब आज की बारिश के बाद तो लोगों की मुसीबत और बढ़ गई है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक तेज बारिश के साथ ओले गिरने का भी अनुमान जताया है, 6 जनवरी तक दिल्ली एनसीआर पर बादल छाए रहेंगे.