मशहूर अभिनेता Irrfan Khan नहीं रहे, लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे
ABP News Bureau | 29 Apr 2020 12:15 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान जो कि लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे, आज जिंदगी की जंग हार गए. मंगलवार को खबर सामने आई थी कि अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई जिसके चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
इरफान की तबीयत काफी बिगड़ गई थी जिसके चलते उन्हें अस्पताल के आईसीयू वो आईसीयू में भर्ती थे. अब ये खबर सामने आई है कि उन्होंने जिंदगी की जंग हार गए और इस दुनिया को अलविदा कह दिया. इरफान खान की मौत की खबर सबसे की जानकारी फिल्म मेकर शूजित सरकार ने सबसे पहले दी. उन्होंने ट्वीट कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की