Unlock 2.0 guidelines: 31 जुलाई तक स्कूल-कॉलेज नहीं खुलेंगे,मेट्रो, सिनेमाहॉल और जिम भी बंद रहेंगे
ABP News Bureau | 29 Jun 2020 10:56 PM (IST)

केंद्र सरकार ने अनलॉक-2 की गाइडलाइंस जारी कर दी हैं और इसके तहत गृह मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि 31 जुलाई तक स्कूल-कॉलेज नहीं खुलेंगे. इसके तहत जानकारी दी गई है कि मेट्रो, सिनेमाहॉल और जिम आदि नहीं खुलेंगे.