केंद्रीय मंत्री Sadananda Gowda ने तोड़ा Lockdown का नियम,बोले-'मैं मंत्री हूं मुझे छूट है'
ABP News Bureau | 25 May 2020 03:07 PM (IST)

एक तरफ दिल्ली में मामले बढ़ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री ही नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने लॉकडाउन के नियम को तोड़ा, गौड़ा दिल्ली से बेंगलुरू पहुंचे थे, नियम के मुताबिक उन्हें सात दिनों के institutional Quarantine में जाना चाहिए था लेकिन उन्होंने कहा कि उनके ऊपर ये नियम लागू नहीं होता क्योंकि वो देश के फार्मा मिनिस्टर हैं इसलिए उन्हें छूट है. आपको बता दें कि कर्नाटक सरकार का नियम है कि दिल्ली, महाराष्ट्र, एमपी, राजस्थान, गुजरात और तमिलनाडु से आने वाले सभी लोगों को सात दिन के institutional Quarantine में जाना अनिवार्य है, फार्मा सेक्टर को इस नियम से किसी भी तरह की छूट नहीं दी गयी है.