J&K: कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो आतंकी
ABP News Bureau | 25 May 2020 12:56 PM (IST)

जम्मू कश्मीर में आज भारतीय सुरक्षाबलों आंतकियों के नापाक मंसूबों को एक बार फिर नाकाम कर दिया है. आज कुलगाम जिले के हांजीपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. ये मुठभेड़ आज सवेरे शुरू हुई थी. फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है.