SSR case: Rhea की गिरफ्तारी पर सुशांत की बहन की प्रतिक्रिया-'भगवान हमारे साथ है'
ABP News Bureau | 08 Sep 2020 04:22 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में आज लगातार तीसरे दिन लंबी पूछताछ के बाद एनसीबी ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है. कुछ देर में आधिकारिक एलान किया जाएगा. अब रिया चक्रवर्ती को मेडिकल टेस्ट के लिए लाया जाएगा.