बाला साहब ठाकरे की 94वीं जयंती पर Shiv Sena का 'जल्लोस'
ABP News Bureau | 23 Jan 2020 09:33 AM (IST)

आज शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे की 94वीं जयंती है. इस मौके पर शिवसेना मुंबई में जल्लोस नाम का एक कार्यक्रम कर रही है. शाम 6 बजे बांद्रा के एमएमआरडीए मैदान में कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इसमें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे समेत तमाम बड़े नेता जुटेंगे. ये मौका खास इसलिए भी है अब महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार इसलिए बाला साहब की जयंती को खौस बनाने की कोशिश हो रही है. सुबह से ही शिवसैनिक बाला साहेब के स्मृति स्थल पर पहुंचे हैं.