Shaheen Bagh के प्रदर्शनकारियों का पैदल मार्च नहीं हो पाया, गृह मंत्री से नहीं हुई मुलाकात
ABP News Bureau | 16 Feb 2020 05:39 PM (IST)

64 दिन से दिल्ली के शाहीन बाग में जो प्रदर्शन चल रहा है वो खत्म नहीं हुआ है. कल से चर्चा गर्म थी कि सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच में आज बात हो सकती है. प्रदर्शनकारी आज गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए पैदल मार्च निकालने पर आमादा थे लेकिन पुलिस ने उनको बढ़ने नहीं दिया. प्रदर्शनकारियों ने भी गृह मंत्री से मिलने का समय नहीं मांगा था. कुल मिलाकर जो स्थिति पहले थी वो आज भी बनी हुई है. प्रदर्शनकारी अपने प्रदर्शन पर कायम हैं. नई बात ये है कि प्रदर्शन वाली जगह पर भरपूर सुरक्षा बंदोबस्त है ताकि कोई बिना इजाजत पैदल मार्च न कर सके.
शाहीन बाग से मार्च तो नहीं हो पाया लेकिन शाहीन बाग से आसमान में गुब्बारे उड़ाए गए हैं. शांति के प्रतीक पर गुब्बारे उड़ाए गए हैं. मकसद ये कि गुब्बारे अमित शाह तक पहुंचेंगे तो संदेश भी पहुंच जाएगा.बड़ी संख्या में महिलाएं और दादियां सड़क पर प्रदर्शन कर रही हैं और पुलिस की बैरिकेडिंग है