क्या RBI के एलान से बचेंगी आम आदमी की नौकरियां?
ABP News Bureau | 17 Apr 2020 06:40 PM (IST)

आज RBI 1 लाख करोड़ का नया पैकेज लेकर आया है. मक़सद है किसानों, कारोबारियों और घर कर्ज़ लेने वालों को राहत पहुंचाने का.RBI ने आज IMF के हवाले से उम्मीद जताई कि इस साल GDP की रफ़्तार भले ही कम हो जाए लेकिन अगले साल से अर्थव्यवस्था तेज़ रफ़्तार से दौड़ेगी लेकिन क्या इससे वाकई देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर आ जाएगी. नौकरी को लेकर लोगों की परेशानी ख़त्म हो जाएगी. कारोबार डूबने का ख़तरा ख़त्म हो जाएगा या फिर अभी और भी बहुत कुछ करने की ज़रूरत है.