Ram Mandir भूमिपूजन: सिर्फ UP के CM को न्योता, बाकी किसी सीएम को निमंत्रण नहीं,200 मेहमान होंगे
ABP News Bureau | 30 Jul 2020 06:03 PM (IST)

अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन के लिए सिर्फ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को न्योता दिया गया है. यूपी के मुख्यमंत्री ही भूमिपूजन में शिरकत करेंगे. बाकी किसी प्रदेश के सीएम को निमंत्रण नहीं दिया गया है. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 200 मेहमानों की लिस्ट तैयार की है.