Ram Mandir भूमि पूजन: Uma Bharti बोलीं- कोरोना के चलते भूमि पूजन कार्यक्रम से दूर रहूंगी
ABP News Bureau | 03 Aug 2020 09:55 AM (IST)

भाजपा नेता उमा भारती ने कहा है कि वे अयोध्या में होने वाले श्री राम जन्मभूमि कार्यक्रम से दूर रहेंगी. उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बाकी लोगों के चले जाने के बाद ही रामलला के दर्शन करने जाएंगी. उमा भारती ने ये फैसला कोरोना संक्रमण से एहियात के तौर पर लिया है.