राज्यसभा में Citizenship Amendment Bill को सेलेक्ट कमिटी में भेजने का प्रस्ताव गिरा
ABP News Bureau | 11 Dec 2019 08:55 PM (IST)

नागरिकता बिल पर राज्यसभा में वोटिंग के दौरान बिल को कुछ सांसदों ने नागरिकता संशोधन बिल को सेलेक्ट कमिटी में भेजने की मांग की. विपक्ष का प्रस्ताव गिरा, सेलेक्ट कमेटी में नहीं भेजा जाएगा नागरिकता संशोधन बिल. 99 वोट भेजने के पक्ष में, जबकि 124 वोट नहीं भेजने के पक्ष में पड़े. कुछ सांसदों ने नागरिकता संशोधन बिल को सेलेक्ट कमिटी में भेजने की मांग की थी. हालांकि मोदी सरकार की इसमें जीत हुई है.