Punjab में कोरोना से एक और मौत, 14 अप्रैल तक बढा कर्फ्यू
ABP News Bureau | 30 Mar 2020 07:45 PM (IST)

पंजाब में कर्फ्यू की मियाद 14 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है. साथ ही मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पंजाब की सभी सीमाएं सील करने के आदेश दिए हैं. पंजाब में आज कोरोना से लुधियाना की 42 साल की महिला की मौत हो गई. इसी के साथ पंजाब में मौत का आंकड़ा तीन पहुंच गया. पंजाब में अब तक 41 लोग संक्रमित हुए हैं.