कोरोना संकट: PM Modi करेंगे 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों,उपराज्यपालों से संवाद
ABP News Bureau | 16 Jun 2020 01:03 PM (IST)

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अलग अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे. पीएम 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों और प्रशासकों से बातचीत करेंगे. बैठक दोपहर वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिये होगी.