राम जन्म भूमि पूजन: मोदी की 'अयोध्या प्रतिज्ञा' । Master Stroke
ABP News Bureau | 04 Aug 2020 11:10 PM (IST)

अयोध्या नगरी को बुधवार पांच अगस्त का इंतजार है, जब राम मंदिर निर्माण की शुरूआत भूमि पूजन से होगी. हर ओर पुलिस के बैरियर, पीले बैनर, दीवारों पर नए पेंट का नजारा और भजन—कीर्तन है और हर कोना भक्तिरस से सराबोर दिख रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा तमाम बड़े राजनेता और साधु संतों सहित 175 आमंत्रित लोग इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनेंगे .