Loksabha में बोले PM Narendra Modi,'5 ट्रिलियन इकॉनमी का लक्ष्य'
ABP News Bureau | 06 Feb 2020 02:50 PM (IST)

लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि ‘’अर्थव्यवस्था को गति मिले इसके लिए भी हमने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए है. जनवरी 2019 से जनवरी 2020 के बीच 6 बार जीएसटी राजस्व 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है. एफडीआई, अप्रैल-सितंबर 2018 में 22 बिलियन डॉलर था. आज उसी अवधि में ये 26 बिलियन डॉलर को पार कर गया है. मुद्रा योजना, मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं ने देश में स्वरोजगार को बहुत बड़ी ताकत दी है. देश में पहली बार करोड़ों लोग मुद्रा योजना से खुद तो रोजी-रोटी कमाने लगे हैं और दूसरों को भी रोजगार देने लगे हैं.’’