PM Modi ने किया पूरे देश के लिए 'एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड' का एलान
ABP News Bureau | 30 Jun 2020 05:06 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के नाम संबोधन में एक बड़ा एलान किया. अब पूरे भारत के लिए एक राशन-कार्ड की व्यवस्था भी हो रही है यानि वन नेशन वन राशन कार्ड का सबसे बड़ा लाभ उन गरीब लोगों को मिलेगा, जो रोज़गार या दूसरी आवश्यकताओं के लिए अपना गाँव छोड़कर के कहीं और जाते हैं.