महाराष्ट्र: पालघर में अफवाह ने ली तीन लोगों की जान,जानिए पूरा घटनाक्रम । Ground Report
ABP News Bureau | 20 Apr 2020 01:55 PM (IST)
देश एक ओर कोराना संकट से जूझ रहा है तो वहीं दूसरी ओर अफवाह की आग नए संकट पैदा कर रही है. महाराष्ट्र के पालघर में अफवाह ने तीन लोगों की जान ले ली है. महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि धर्म विशेष को लेकर ये हत्याएं नहीं हुई हैं. सरकार ने इस मामले को धार्मिक रंग नहीं देने की अपील की है.