Lockdown: बसों में उड़ाई जा रही है सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, दोगुना किराया वसूल रहे हैं बस चालक
ABP News Bureau | 29 Mar 2020 12:18 PM (IST)

मजबूरी का मज़ाक किस तरह बनाया जा रहा है इसकी एक तस्वीर गाज़ियाबाद में NH24 हाइवे पर देखने को मिल रही है. लोगों से खचाखच भरी बस मे लोग छत पर चढ़कर बैठे हैं. जो लोग दिल्ली से बॉर्डर पार करके आ रहे हैं उनसे दोगुना, तीनगुना किराया लिया जा रहा है. बस चालक ने ABP न्यूज़ का कैमरा देखते ही बस भगानी शुरू कर दी.