Nirbhaya Case: राष्ट्रपति ने खारिज की दोषी मुकेश की दया याचिका, 22 जनवरी को फांसी पर अब भी सस्पेंस
ABP News Bureau | 17 Jan 2020 01:39 PM (IST)

राजधानी दिल्ली के निर्भया गैंगरेप मामले में दोषी मुकेश की दया याचिका राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खारिज कर दी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निर्भया मामले के गुनाहगार मुकेश की दया याचिका राष्ट्रपति भवन भेजी थी. गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति भवन को भेजी अपनी सिफारिश में कहा था कि मुकेश की फांसी की सजा बरकरार रखी जाए.