COVID 19: Nizamuddin Markaz से निकले लोग संक्रमण के लिहाज से कितना बड़ा खतरा हैं,समझिए
ABP News Bureau | 01 Apr 2020 12:52 PM (IST)

दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज को 24 घंटे बाद खाली करा लिया गया है. खाली कराने के बाद जगह को सील कर दिया गया है. कल देर रात तक ऑपरेशन चलता रहा. अब यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बैरिकेडिंग भी कर दी गई है. इसके साथ ही मरकज मामले में मौलाना साद और तब्लीगी जमात के दूसरे लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. महामारी अधिनियम 1897 और आईपीसी की दूसरी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.