MP: नसबंदी पर Kamalnath सरकार का फरमान- कम से कम एक शख्स की नसबंदी कराएं हैल्थ वर्कर्स
ABP News Bureau | 21 Feb 2020 10:45 AM (IST)

मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने राज्य के हैल्थ वर्कर्स को एक अजीबोगरीब फरमान जारी किया है. राज्य की कांग्रेस सरकार ने हैल्थ वर्कर्स को कहा है कि वह कम से कम एक व्यक्ति की नसबंदी कराएं और अगर ऐसा नहीं होता है तो उनको जबरदस्ती वीआरएस दे दिया जाएगा और उनके वेतन में भी कटौती की जाएगी.