बर्फीले तूफान में दब कर 4 जवान शहीद, देखिए 19 हजार फीट पर वीरगति की कहानी । Matrabhumi
ABP News Bureau | 19 Nov 2019 08:16 PM (IST)

देश के सबसे ऊंचे रणक्षेत्र सियाचिन में कल दोपहर अचानक एक बर्फीला तूफान आया और इस तूफान में देश के 6 जवान दब गए. ये जवान पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात थे. इस हादसे में 4 जवान शहीद हो गए हैं और दो सिविलयन पोर्टर भी मारे गए हैं. दो जवान जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. हम आजादी की सांस ले रहे हैं क्योंकि हमारे जवान हर पल मुस्तैद हैं. देखिए 19 हजार फीट पर वीरगति की ये पूरी कहानी