स्कूल में छुट्टी के लिए दो छात्रों ने किया फर्जीवाड़ा, साथियों ने कान पकड़कर माफी मांगी तो मिली जमानत
ABP News Bureau | 25 Dec 2019 11:33 PM (IST)

बचपन में शरारतें हर कोई करता है लेकिन माता पिता का फर्ज होता है कि वो बच्चों की शरारत पर नजर रखें. हो सकता है कि वो शरारत कब अपराध बन जाये, पता ही न चले. दिल्ली के पास नोएडा में यही हुआ. दो बच्चों ने डीएम के पुराने आदेश की कॉपी को नया बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और स्कूल की छुट्टी करवाने की कोशिश की लेकिन दोनों पकड़े गये चूंकी दोनो नाबालिग थे इसलिये उनकी पेशी जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने हुई, आज उन्हें जमानत मिली.