CAB को लेकर Congress की सोच 'सलेक्टिव' है? बयान में विरोधाभास क्यों? Master Stroke
ABP News Bureau | 12 Dec 2019 11:12 PM (IST)

सवाल है कि क्या नागरिकता बिल पर सेलेक्टिव सोच के तहत काम हो रहा है. ऐसा कहने के पीछे कुछ तर्क है. क्या कांग्रेस के विरोध को इस तरह समझा जाये कि पिछले 70 साल से देश में जो होता रहा है, वो सब सही था और अब जो हो रहा है वो गलत है, कम्युनल है. सवाल है, जो कांग्रेस आजादी के बाद से इस बात की वकालत करती रही कि पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यक शरणार्थियों को भारत में जगह मिलनी चाहिए, अब जब मोदी सरकार इसे कानून बनाकर अमल में ला रही है तो उसी कांग्रेस को इसमें हिंदू राष्ट्र बनाने का एजेंडा दिख रहा है.