Lockdown: जानिए आज से देश के किन हिस्सों में मिलेगी छूट, क्या खुलेगा-क्या बंद रहेगा? जानिए
ABP News Bureau | 20 Apr 2020 07:55 AM (IST)

केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन्स के तहत आज से देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन में रियायतें मिलेंगी. राज्य सरकार अपने-अपने इलाकों में जरूरत के हिसाब से निर्णय ले सकेंगी. हालांकि हॉटस्पॉट इलाकों में यह गाइडलाइन प्रभावी नहीं होंगी. उत्तर प्रदेश के 56 जिलों में भी आज से छूट मिलेगी. वहीं देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में लॉकडाउन में रियायतें नहीं मिलेंगी. दोनों ही शहरों में लगातार कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं.