सियाचिन जीत के हीरो Lieutenant General PN Hoon का निधन
ABP News Bureau | 07 Jan 2020 10:39 AM (IST)

'ऑपरेशन मेघदूत' की अगुवाई करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल पीएन हून का निधन हो गया है. पीएन हून का जन्म पाकिस्तान के एबटाबाद में हुआ था, लेकिन बंटवारे के समय उनका परिवार भारत आ गया. 1981 में वे पश्चिमी कमान के प्रमुख के रूप में रिटायर हुए. इसके बाद 2013 में उन्होंने बीजेपी ज्वॉइन कर ली थी. कल शाम को 91 साल की उम्र में चंडीगढ़ में पीएन हून ने आखिरी सांसे लीं. पीएन हून के नेतृत्व में भारतीय सेना ने दुनिया की सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन पर फतेह हासिल की थी.