दिनभर की 10 बड़ी खबरें: असम चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान
एबीपी न्यूज़ | 05 Mar 2021 09:36 PM (IST)

असम विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनवाल पिछली बार की तरह की माजुली से और हेमंत बिस्वा शर्मा जालुकबरी सीट से चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी ने आज 70 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. पार्टी ने 11 मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है.