फटाफट देखिए दिनभर की बड़ी खबरें: Narendra Modi Stadium पर विपक्ष ने जताया ऐतराज
एबीपी न्यूज़ | 24 Feb 2021 07:47 PM (IST)

गुजरात के मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम करने को लेकर जमकर राजनीति शुरू हो गई है. विपक्ष ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला करते हुए पूछा कि आखिर सरदार पटेल का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम रखने की क्या वजह थी? और क्या इससे सरदार पटेल का अपमान नहीं हुआ?