फटाफट देखिए दिनभर की बड़ी खबरें
एबीपी न्यूज़ | 23 Jan 2021 08:31 PM (IST)

स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस समारोह में शामिल हुई. हालांकि इस समारोह में ममता बनर्जी भड़क गईं और भाषण देने से इनकार कर दिया. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समारोह में संबोधन दिया. पीएम मोदी ने कहा कि कोलकाता में आना उनके लिए लिए बहुत भावुक कर देने वाला क्षण है. पीएम ने कहा कि बचपन से जब भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम सुना, मैं किसी भी स्थिति-परिस्थिति में रहा, इस नाम से एक नई ऊर्जा से भर गया.