दिनभर की 10 बड़ी खबरें: Corona Vaccination के दूसरे चरण में टीका लगवाएंगे PM Modi
एबीपी न्यूज़ | 21 Jan 2021 09:02 PM (IST)

देश में लोगों में वैक्सीन पर भरोसा जगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कोरोना का टीका लगवाएंगे. वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री को कोरोना का टीका लगाया जाएगा. दूसरे चरण में सुरक्षा बलों के जवानों और 50 साल से ऊपर के लोगों को टीका दिया जाएगा. टीकाकरण के दूसरे चरण की तारीख फिलहाल अभी तय नहीं हुई है.