कल एक-दूसरे के गढ़ में होंगे ममता और शुभेंदु | फटाफट देखिए दिनभर की बड़ी खबरें
एबीपी न्यूज़ | 17 Jan 2021 08:03 PM (IST)

सोमवार को अगर ममता बनर्जी नंदीग्राम में रैली करने जा रही हैं तो शुभेंदु अधिकारी भी कैसे पीछे रह सकते हैं. बीजेपी में शामिल हुए शुभेंदु सोमवार को 'दीदी' के गढ़ दक्षिण कोलकाता में एक रोड शो में हिस्सा लेने वाले हैं. उनके साथ दिलीप घोष समेत बीजेपी के कई और बड़े नेता मौजूद रहेंगे. टॉलीगंज से रासबिहारी तक ये रोड शो होने वाला है.