फटाफट देखिए दिनभर की बड़ी खबरें
एबीपी न्यूज़ | 03 Jan 2021 07:27 PM (IST)

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में आज सुबह से हो रही बारिश की वजह से मुरादनगर इलाके में श्मशान घाट में छत भरभरा कर गिर गया. सीएमएस अनुराग भार्गव के मुताबिक, इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो चुकी है. 30 से ज्यादा लोगों को मलबे से निकाला गया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2- लाख रुपये की सहायता का एलान किया है. वहीं आईजी मेरठ जोन प्रवीण कुमार ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.