Aurangabad Train Accident: मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपये मुआवजा देगी एमपी सरकार | बड़ी खबरें
ABP News Bureau | 08 May 2020 06:29 PM (IST)

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में रेल की पटरियों पर सो रहे 16 प्रवासी मजदूरों की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई. मजदूर रेल की पटरियों के किनारे चल रहे थे और थकान के कारण पटरियों पर ही सो गए थे. करमाड से करीब 40 किलोमीटर दूर जालना से आ रही मालगाड़ी पटरियों पर सो रहे इन मजदूरों पर चढ़ गई.