फटाफट देखिए सुबह की ताजा खबरें
ABP News Bureau | 25 Feb 2020 07:45 AM (IST)

नागरिकता प्रदर्शन के दौरान नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में मरने वालों की संख्या 5 हो गई है. कल हुई हिंसा में एक हेड कांस्टेबल और चार सिविलयन की मौत हो गई. कल रात नौ बजे के करीब गोकुलपुरी के कार मार्केट में भी आगजनी हुई थी. कई दुकानों में आग लगा दी गई थी. रात करीब एक बजे आग पर काबू पा लिया गया. दमकल की दस गाड़ियों ने आग पर काबू पाया.