Lockdown का भारत की Economy पर कितना असर हुआ है? जानिए Economic Package क्यों जरूरी?
ABP News Bureau | 13 May 2020 08:18 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात आठ बजे देश को संबोधित किया और इस दौरान उन्होंने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का एलान किया. पीएम मोदी ने लॉकडाउन बढ़ाए जाने की घोषणा की और साथ में आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दिया. उन्होंने कोरोना वायरस की वजह से बनी विश्व की मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनना होगा.