Shaheen Bagh: न सरकार पीछे हटेगी न प्रदर्शनकारी...तो पिसते रहेंगे 10 लाख लोग ? Master Stroke
ABP News Bureau | 19 Feb 2020 11:03 PM (IST)

नागरिकता कानून का विरोध. सरकार कह चुकी है कि कानून वापस नहीं होगा मगर प्रदर्शकारी कह रहे हैं कि अगर कानून वापस नहीं होगा तो सड़क से नहीं हटेंगे. मतलब दिल्ली की जनता की सुनने वाला कोई नहीं. ये जिम्मेदारी किसकी ह ? आखिर क्यों एक सड़क खुलवाने के लिए भी सुप्रीम कोर्ट को बीच में आना पड़ा. कोर्ट की पहल पर आज शाहीन बाग में बातचीत की शुरूआत हुई, सुप्रीम कोर्ट के वार्ताकारों ने शाहीन बाग के लोगों का पक्ष सुना लेकिन पहले दिन की बातचीत में ही ये संकेत मिल गया कि ये मामला इतनी आसानी से सुलझने वाला नहीं.