SC का Shaheen Bagh Protest पर फैसला, कहा-'अनिश्चितकाल के लिए सड़क को घेरा नहीं जा सकता'
ABP News Bureau | 07 Oct 2020 12:04 PM (IST)

शाहीन बाग में CAA विरोधी आंदोलन के दौरान सड़क रोक कर बैठी भीड़ को हटाने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर धरना प्रदर्शन करना सही नहीं है. इससे लोगों के अधिकारों का हनन होता है.