RajyaSabha में Citizenship Amendment Bill को पास कराने के लिए Amit Shah की ये है रणनीति!
ABP News Bureau | 10 Dec 2019 11:12 PM (IST)

लोकसभा तो आसान है लेकिन बीजेपी के लिए राज्यसभा की राह मुश्किल है लेकिन इस मुश्किल राह में भी आर्टिकल 370 और ट्रिपल तलाक बिल सरकार ने पास करवा लिया. ये सबकुछ उस अंकगणित के आधार पर संभव था जिसे फ्लोर मैनेजमेंट कहते हैं. अमित शाह ने नागरिकता संशोधन बिल पास कराने के लिए पहले ही फ्लोर मैनेजर्स बना लिये थे और अब खबर ये है कि मैनेजर्स ने अपना काम बखूबी कर लिया है और कल जब राज्यसभा में ये बिल आएगा तो हल्ला और हंगामे के बीच ये पास भी हो जाएगा.