पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर विवाद, राष्ट्रवाद से हिंदुत्व तक बार-बार हमला क्यों?
ABP News Bureau | 21 Nov 2020 07:55 PM (IST)
देश इस वक़्त सबसे बड़ी महामारी से जूझ रहा है. कोरोना से 90 लाख से ज़्यादा लोग बीमार हो चुके हैं. एक लाख से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि कोरोना से बड़ी महामारी राष्ट्रवाद है. क्या देश की बात करना, देश के स्वाभिमान की बात करना, विदेशी साज़िशों का जवाब देना महामारी है.
सबसे हैरानी की बात ये है कि ऐसा कहने वाला कोई और नहीं बल्कि देश के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी हैं. वही हामिद अंसारी जो 10 साल तक देश के उप राष्ट्रपति रहे. वही हामिद अंसारी जिन्हें PFI के कार्यक्रम में जाने से डर नहीं लगता. जिन्हें शरिया अदालत कबूल है लेकिन राष्ट्रवाद उन्हें महामारी लगती है. दूसरी तरफ़ असदुद्दीन ओवैसी हैं जिनकी नज़र में सिर्फ़ उनकी सियासत सच है बाक़ी सब कुछ झूठ है.