कर्नाटक: विधान परिषद के डिप्टी स्पीकर की संदिग्ध मौत, ट्रेन से कटा शव बरामद,सुसाइड की आशंका
ABP News Bureau | 29 Dec 2020 12:13 PM (IST)

कर्नाटक विधान परिषद के डिप्टी स्पीकर और जेडीएस नेता एस एल धर्मेगौडा का चिकमगलूर के कडुर में ट्रेन से कटा शव ट्रैक से बरामद हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि कडुर पुलिस ने कहा है कि एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है.