अहमदाबाद में ABVP और NSUI के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत
ABP News Bureau | 07 Jan 2020 02:12 PM (IST)

गुजरात के अहमदाबाद में ABVP और NSUI के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई. दोनों गुटों में मारपीट की भी खबर आ रही है. दरअसल हुआ ये कि JNU हिंसा को लेकर कांग्रेस के छात्र विंग NSUI ने बीजेपी के छात्र विंग ABVP के दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया, इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई फिर मारपीट हुई.