J&K: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मारा गया हिजबुल कमांडर रियाज नायकू,हंदवाड़ा का बदला पूरा
ABP News Bureau | 06 May 2020 04:48 PM (IST)

जम्मू कश्मीर में आज सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. आतंकियों के साथ मुठभेड़ में आज सुरक्षाबलों ने हिजबुल के कमांडर रियाज नायकू को मार गिराया है. नायकू एक घर के नीचे बने बंकर में छिपा हुआ था. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जेसीबी मशीन की मदद से बंकर को खोदा और बाद में नायकू को ढेर कर दिया. घाटी में युवाओं को आतंकी बनने के लिए प्रेरित करता है. इसने अपने पिता की गिरफ्तारी के बाद कई पुलिसकर्मियों को अगवा किया था और कई पुलिसकर्मियों की हत्या भी कर दी थी.