क्या हो पाएगी अमरनाथ यात्रा? सस्पेंस बरकरार
ABP News Bureau | 23 Apr 2020 09:15 AM (IST)

इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा को लेकर बुधवार का दिन काफी सस्पेंस भरा रहा. प्रदेश के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू की अध्क्षयता में हुई श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की 38वीं बैठक में पहले यह फैसला लिया गया था कि इस साल की अमरनाथ यात्रा नहीं होगी, लकिन इस फैसले के प्रेस नोट को सरकार ने चंद ही मिनटों के बाद वापस ले लिया. जिसके बाद अब स्थिति को साफ़ करते हुए राज भवन से ये दावा किया गया है कि अमरनाथ यात्रा करवाने को लेकर आने वाले दिनों में उस समय की स्थिति का आंकलन कर नया फैसला लिया जा सकता है.