हिंदुस्तान में Rafale के अभिनंदन की शौर्यगाथा,'वाटर सैल्यूट' के साथ शानदार स्वागत । Master Stroke
ABP News Bureau | 29 Jul 2020 11:24 PM (IST)

'बाहूबली' राफेल विमान अंबाला एयरस्पेस पहुंच गए हैं. दोपहर तीन बजकर 08 मिनट पर पांचो राफेल विमान अंबाला पहुंचे. ये विमान फ्रांस से 7 हजार किलोमीटर की दूरी तय करके आए हैं. यहां वाटर सैल्यूट के साथ राफेल विमानों का स्वागत किया गया. बता दें कि भारत ने 36 राफेल विमान खरीदने के लिए चार साल पहले फ्रांस के साथ 59 हजार करोड़ रुपये का करार किया था. लेकिन अभी पांच राफेल विमान भारत आए हैं.